छत्तीसगढ़

Water Reservoir : मानसून से पहले राहत भरी खबर, प्रदेश के जलाशयों में बढ़ा पानी का भंडार

मानसून के आगमन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के प्रमुख और मध्यम सिंचाई जलाशयों में जल भंडारण की स्थिति पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी (Water Reservoir) बेहतर है। जल संसाधन विभाग की 4 जून 2026 की टैंक गेज रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 46 प्रमुख एवं मध्यम जलाशयों में कुल 52.94 प्रतिशत जल भराव है, जबकि यही आंकड़ा 4 जून 2025 को 26.26 प्रतिशत और 4 जून 2024 को 31.77 प्रतिशत था।

राज्य के 12 प्रमुख जलाशयों में 5,355.71 मिलियन घन मीटर की कुल भंडारण क्षमता के मुकाबले वर्तमान स्थिति में 2,948.53 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 55.05 प्रतिशत (Water Reservoir) है। पिछले वर्ष इसी तिथि को यह आंकड़ा केवल 32.25 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 में 26.14 प्रतिशत था। वहीं 34 मध्यम जलाशयों में जल भराव 41.68 फीसद है, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी अधिक है।

राज्य के मिनीमाता (बांगो) जलाशय में अभी 56.42 प्रतिशत जल भराव है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिथि को यह केवल 25.79 प्रतिशत (Water Reservoir) था। रविशंकर सागर (गंगरेल) में 48.97 प्रतिशत, तांदुला में 46.08 प्रतिशत, दूधावा में 77.21 प्रतिशत, खारंग में 65.06 प्रतिशत, सोंढूर में 62.75 प्रतिशत तथा मुरूमसिल्ली में 82.30 प्रतिशत जल उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button