BIG BREAKING : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम गठित, डॉ. रमन, सौदान को मिला..., पांडे-नेताम...

BIG BREAKING : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम गठित, डॉ. रमन, सौदान को मिला…, पांडे-नेताम…

bjp president jp nadda new team, former cm dr raman singh again become bjp vice president, navpradesh,

bjp president jp nadda new team

नई दिल्ली/रायपुर/नवप्रदेश। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (bjp president jp nadda new team) ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। इस टीम में 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (former cm dr raman singh again become bjp vice president) भी शामिल हैं। इससे पहले भी उनके पास उपाध्यक्ष पद था। टीम में 8 महामंत्री भी बनाए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा (bjp president jp nadda new team) की टीम में इस बार छत्तीसगढ़ से डॉ. सिंह को एक बार फिर स्थान मिला है। जबकि पूर्व में टीम में शामिल सरोज पांडे तथा रामविचार नेताम को स्थान नहीं मिला है। सरोज पांडे पहले भाजपा महामंत्री के साथ ही महाराष्ट्र प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। वहीं नेताम को पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि सौदान सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है।

सौदान सिंह अभी छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी है। बताया जा  रहा है सौदान सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मानते हुए ही टीम में मौका दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।

उनके पास पश्चिम बंगाल का प्रभार भी यथावत रहेगा। बहरहाल माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह (former cm dr raman singh again become bjp vice president) को फिर से उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने एक तरह से गुटबाजी करने वालों को साफ संदेश दे दिया है।  

https://youtu.be/hLcAuceiiLs

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *