Big Breaking:उत्तराखंड की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथ

Big Breaking:उत्तराखंड की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथ

Uttrakhand

Uttrakhand


Uttrakhand:धामी आज ही लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

देहरादून/नवप्रदेश। Uttrakhand:उत्तराखंड के अगले सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में महज आधे घंटे में ही ये फैसला ले लिया गया है। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और डी.पुरंदेश्वरी पहुंची हुई थी। जिन्होंने बैठक के दौरान फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री (Uttrakhand) की दौड़ में 4 लोगों का नाम शामिल था। लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति जताई गई है। माना जा रहा है कि आज शाम 6 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के सीएम के रूप में शपथ भी दिलवाई जाएगी।

धामी की छवि साफ सुथरी

उत्तराखंड के सीएम के रूप में एक साफ-सुथरी सभी की जरूरत थी, जो पुष्कर सिंह धामी में दिखाई दिया। और यही कारण है कि 45 वर्ष के एक युवा को उत्तराखंड (Uttrakhand) का कमान सौंपा गया है।

गौरतलब है कि अगले 8 महीने के भीतर ही उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। यही कारण है एक तेजतर्रार युवा की जरूरत उत्तराखंड को थी। उत्तराखंड में बीजेपी की हालत काफी नाजुक मानी जा रही है। अभी तक कोई भी भाजपा का नेता पांच साल तक सत्ता में काबिज नहीं रह पाया। यह भी माना जा रहा था कि आगामी चुनाव में यदि कोई साफ-सुथरी छवि ना हो तो सत्ता में दोबारा आना बीजेपी को काफी मुश्किल साबित हो सकती है।

पुष्कर सिंह धामी (Uttrakhand) के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव की रणभेरी भी बजेगी। आपको बता दें कि दो साल पहले धामी का नाम उस समाय लोगों की जुबान पर आया था जब वे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने बीड़ा थामा था। प्रदेशभर में इसके लिए उन्होंने भ्रमण भी किया। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भारी चुनौती के बीच बेरोजगारों पर उनकी निगाहें रहती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *