Uttarakhand CM:सतपाल,धन सिंह और त्रिवेंद्र में जोर आजमाइश,ये मारेंगे बाजी.... |

Uttarakhand CM:सतपाल,धन सिंह और त्रिवेंद्र में जोर आजमाइश,ये मारेंगे बाजी….

Uttarakhand CM

Uttarakhand CM


उत्तराखंड को आज मिलेगा 11वां मुख्यमंत्री

नई दिल्ली | Uttarakhand CM:तीरथ सिंह रावत के शुक्रवार की रात अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तराखंड को शनिवार शाम महज चार महीने में फिर नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए शनिवार को दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। पार्टी में इस बात की जोरदार चर्चा है कि इस बार के मुख्यमंत्री के विधायकों में से ही चुना जायेगा। राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 में होना है। जिसमे केवल आठ महीने ही रह गए हैं। संवैधानिक संकटों के कारण ही तीरथ सिंह रावत को अपना इस्तीफा सौपना पड़ा है।

रावत ने शुक्रवार देर शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना (Uttarakhand CM) इस्तीफा सौंप दिया। गढ़वाल से लोकसभा सदस्य रावत को नियमानुसार मुख्यमंत्री बनने के 6 महीने के भीतर निर्वाचित विधायक के रूप में शपथ लेने की जरूरत है। रावत को अपने पद पर बने रहने के लिए 10 सितंबर से पहले राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होना था, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधान के कारण नहीं हो सका है।

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देहरादून पहुँच चुके हैं। राज्य इकाई प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम कौशिक भी इस बैठक में उपस्थित होंगे।

तीन नाम में फंसा पेंच

उत्तराखंड (Uttarakhand CM) में अब मुख्यमंत्री के पद के दावेदार के रूप में तीन नम्म सबसे अधिक चर्चित हैं। जिनमे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम सबसे ऊपर है।वही धन सिंह रावत भी RSS खेमे से हैं इसलिए भी इन्हे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सतपाल महाराज कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं इसलिए आगामी चुनाव को देखते हुए इन्हे दौड़ का तीसरा सूत्र माना जा रहा है।

आज शाम तक विधायक दल (Uttarakhand CM) की बैठक में CM ‘शपथ ग्रहण का समय सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जल्द से जल्द निर्धारित किया जाएगा।’ तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह राव के नाम पर मुहर लग जाएगी और नए मुख्यमंत्री को आज ही शपथ भी दिलवाया जायेगा।

ऐसे में उत्तराखंड (Uttarakhand CM) में राजनितिक हलचल काफी बढ़ गई है। सभी की निगाहें विधायक दल की बैठक पर तिकी हुई है। अब बारी है 11वें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *