Big Breaking : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने जमाया कब्जा, महापौर बनना तय…

Big Breaking : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने जमाया कब्जा, महापौर बनना तय…

Breaking news Navpradesh

भिलाई/नवप्रदेश। Risali Result : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। भिलाई के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने पहली बार ही कब्जा जमा लिया। यह पहला मौका था जब रिसाली नगर निगम बनने के बाद यह चुनाव हुआ है।

कांग्रेस को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत ( Risali Result )मिला है यानी अब रिसाली में कांग्रेस का महापौर बनना निश्चित है। चुनाव परिणाम की बात करें तो रिसाली नगर निगम में 40 वार्डों में चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा जमा कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीट में जीत हासिल की और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 सीटों पर कब्ज़ा जमाया।

रिसाली ( Risali Result )नगर निगम में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की इज्जत दांव पर लगी थी। वहीं भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाया था। लेकिन कांग्रेस ने बाजी मार ली। इस क्षेत्र में अब जीत के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *