हाथरस दुष्कर्म : अक्षरा सिंह का गाना 'चौराहे पे गोली मारो' Viral, आपने देखा क्या... |

हाथरस दुष्कर्म : अक्षरा सिंह का गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ Viral, आपने देखा क्या…

Bhojpuri films, Actress, Singer Akshara Singh, Hathras scandal,Rape incident,

Singer Akshara Singh

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri films) की जानी-मानी अभिनेत्री (Actress) और गायिका अक्षरा सिंह (Singer Akshara Singh) ने हाथरस कांड (Hathras scandal) समेत अन्य दुष्कर्म की घटना (Rape incident) से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना गाया जो वायरल हो गया है।

अक्षरा ने हाथरस कांड समेत अन्य दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना गया है। यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है।

यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि बलात्कारियों के लिए अब एक ही न्याय बचा है, ‘चौराहे पे गोली मारो’।

गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्तर पर खत्म नहीं हो सकती।

इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी यदि कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *