Bharat Jodo Yatra MP : पहली बार राहुल को मिला भांजे का साथ, रॉबर्ट-रेहान भी यात्रा में शरीक

Bharat Jodo Yatra MP : पहली बार राहुल को मिला भांजे का साथ, रॉबर्ट-रेहान भी यात्रा में शरीक

Bharat Jodo Yatra MP: For the first time, Rahul got the support of his nephew, Robert-Rehan also participated in the journey

Bharat Jodo Yatra MP

बुरहानपुर/नवप्रदेश। Bharat Jodo Yatra MP : राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। आज इस यात्रा में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा उनका बेटा रेहान भी पहली बार शरीक हुआ। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हौसला बढ़ाया। 

भारत जोड़ो यात्रा कल मध्य प्रदेश पहुंची। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। यहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी। स्वागत के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी आज भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हुए। वे गुरुवार सुबह बुरहानपुर के बोरगांव पहुंचे और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। 

बुरहानपुर मोहब्बत का शहर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra MP) के पहुंचने पर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत क्यों की? राहुल ने कहा, हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी ने नफरत, डर और हिंसा का माहौल बना दिया है। हमने संसद में आवाज उठाने की कोशिश की, तब मेरा माइक ऑफ हो जाता था, राहुल ने रैली में माइक ऑफ करके दिखाया। राहुल ने कहा कि प्रेस के लोग मेरे मित्र तो हैं, लेकिन मेरी बात नहीं उठाते, इन पर भी प्रेशर है। उन्होंने कहा कि एमपी में हम चुनाव जीते, बीजेपी ने विधायक खरीदकर सरकार बना लिया।

आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंदकर दिए गए थे। हमने सोचा बस एक ही तरीका है, सड़क पर उतरो और लोगों से सीधे जाकर जुड़ जाओ। राहुल ने कहा, बीजेपी लोगों के मन में इसलिए डर पैदा कर रही, क्योंकि वो लोगों के मन में नफरत पैदा करना चाहती है। राहुल ने कहा कि बुरहानपुर नफरत का सेंटर नहीं, मोहब्बत का सेंटर है। आपके मोहब्बत का मैसेज हम श्रीनगर तक ले जाएंगे। ये यात्रा बेरोजगारी के खिलाफ भी है। बढ़ती महंगाई पर भी राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा।

यात्रा नफरत-हिंसा-डर के खिलाफ

राहुल ने कहा कि मैं यात्रा में ज्यादा बोलता नहीं, बल्कि सुनता हूं। यह यात्रा नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी डर फैला रही है। देश के किसानों को डराया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राहुल ने तिरंगा दिखाते हुए कहा कि इसकी रक्षा कौन करता है? सेना करती है। पहले देश की रक्षा करने वालों की सरकार जीवन भर रक्षा करती थी। अब इस पवित्र रिश्ते को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया। नरेंद्र मोदी बस चार साल के लिए सेना में रोजगार देंगे, फिर लात मारकर उसे भगा देंगे।

राहुल ने एमपी वालों को दिया ए ग्रेड

राहुल गांधी ने कहा कि हमने दो महीने पहले यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी। अब तक हमने दो हजार किलोमीटर की यात्रा की। लाखों लोग इस यात्रा में एक साथ चले। उन्होंने कहा कि केरल में लाखों लोग हमारे साथ थे। फिर हम लोग महाराष्ट्र पहुंचे, वहां और लोग हमारे साथ जुड़े। फिर मैं मध्यप्रदेश में आया, पता लगा कि यहां के लोगों ने महाराष्ट्र को भी हरा दिया। राहुल ने कहा कि एमपी के लोगों को मैं ए ग्रेड देना चाहता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा का सफर मध्य प्रदेश (Bharat Jodo Yatra MP) में 380 किमी का है, जिसका शुभारंभ हो चुका है। ग्राम बोदरली से प्रारंभ हुआ पहले दिन करीब 15 किमी का सफर तय किया गया, जिसके बाद दूसरी पारी में 3 बजे से यात्रा का शुभारंभ किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *