Bharat Jodo Yatra : जब दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का जताया आभार, फिर...?

Bharat Jodo Yatra : जब दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का जताया आभार, फिर…?

Bharat Jodo Yatra: When Digvijay Singh expressed his gratitude to RSS chief Mohan Bhagwat, then...?

Bharat Jodo Yatra

जबलपुर/नवप्रदेश। Bharat Jodo Yatra : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह यूं तो हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को कोसते नजर आते हैं, लेकिन जबलपुर में शुक्रवार को उन्होंने ऐसा बयान दिया कि सभी हैरान रह गए। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत का आभार प्रकट किया। वह भी मीडिया से बातचीत के दौरान। अब उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। 

इसलिए जताया आभार

दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Bharat Jodo Yatra) के साथ पैदल चल रहे थे। केंद्रीय राजनीति में बदलते घटनाक्रम को देखते हुए वे गुरुवार को दिल्ली में थे। शुक्रवार को उनका नरसिंहपुर के ज्ञोतेश्वर में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने का प्रोग्राम था। इसके लिए वह शुक्रवार को जबलपुर में थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। 

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा को अभी दो हफ्ते भी नहीं हुए और इसका कितना असर संघ प्रमुख मोहन भागवत जी पर हुआ है, यह आप देखिए। वे मदरसा जाने लगे। वे मस्जिद जाने लगे। मस्जिद और मदरसा जाने के लिए निश्चित तौर पर मोहन भागवत को प्रेरणा भारत जोड़ो यात्रा से मिली होगी। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

भागवत की मस्जिद दौड़ चर्चा में 

दरअसल, मोहन भागवत ने गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम (Bharat Jodo Yatra) संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। उस दौरान भागवत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित मस्जिद में पहुंचे। उसके बाद संघ प्रमुख ने इमाम उमर इलियासी के पिता जमील इलियासी की मज़ार पर जियारत भी की। संघ प्रमुख ने आजाद मार्केट में एक मदरसे का दौरा भी किया। यहीं नहीं उन्होंने वहां पर बच्चों से भी बातचीत की। इस पर मौलवी उमर अहमद इलियासी ने भागवत को राष्ट्रपिता तक कह दिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *