मध्यप्रदेश

Ujjain Reptile Park : उज्जैन में बनेगा हाईटेक सर्प उद्यान, होमगार्ड जवानों को मिलेगा स्नेक रेस्क्यू प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश के उज्जैन में (Ujjain Reptile Park) वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा को नई पहचान देने के लिए आधुनिक रेप्टाइल पार्क (सर्प उद्यान) एवं अनुसंधान केंद्र विकसित किया जा रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होमगार्ड जवानों को रिहायशी इलाकों में निकलने वाले सांपों को सुरक्षित पकड़ने और रेस्क्यू करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सर्प उद्यान (Ujjain Reptile Park)

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बसंत विहार क्षेत्र में बन रहे रेप्टाइल पार्क में विजिटर जोन, स्नेक पार्क, प्रदर्शनी क्षेत्र, रिसर्च सेंटर, एजुकेशन सेंटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर, चिकित्सालय और पोस्टमार्टम कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित (Ujjain Reptile Park) की जा रही हैं। यहां विभिन्न प्रजातियों के सर्पों और अन्य सरीसृपों के संरक्षण व अध्ययन की व्यवस्था होगी।

सांपों को लेकर फैली भ्रांतियां होंगी दूर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए उपयोगी होते हैं। यह पार्क लोगों में सर्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, वन्यजीव संरक्षण का संदेश देने और बच्चों, विद्यार्थियों व शोधार्थियों को वैज्ञानिक अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

होमगार्ड को मिलेगा स्नेक रेस्क्यू प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि होमगार्ड जवानों को विशेष प्रशिक्षण देकर रिहायशी क्षेत्रों में निकलने वाले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाए। इससे आमजन की सुरक्षा बढ़ेगी, वन्यजीवों का संरक्षण होगा और सर्पों के प्रति लोगों में व्याप्त भय भी कम होगा।

संरक्षण और शोध का बनेगा प्रमुख केंद्र

रेप्टाइल पार्क में घायल एवं संकटग्रस्त सर्पों के उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था भी होगी। साथ ही संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास और जैव विविधता के संवर्धन पर शोध कार्य (Ujjain Reptile Park) किए जाएंगे। यह परियोजना उज्जैन को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button