ank rashifal today : अंकों से जानें आज के द‍िन का हाल, अंक राशिफल |

ank rashifal today : अंकों से जानें आज के द‍िन का हाल, अंक राशिफल

ank-rashifal-today 16 october

rashifal

ank rashifal today : आज का जो शुभ दिन है वह 16 अक्टूबर। आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। नए कार्य होने की संभावना के साथ कुछ जातकों को परेशानियों का भी करना पड़ सकता है सामना। पढ़े आज का अंक राशिफल….

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। आज दिन भर आप खुश रह सकते है और अचानक काम आ जाने के कारण कहीं जाना पड़ सकता है। गरीबों को खाद्य वस्तु दान देने का समय है, लाभ मिलेगा।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन नए भाग्य का उदय करते हुए। कार्यों के साथ स्वभाव में बदलाव होने के संकेत है । नए लोगों से मिलने का अवसर बन रहा है, मन को शांति मिलेगी।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन यात्रा से भरा हो सकता है। नए स्थानों पर जाने का प्लान बन रहा है। वाहन देख कर चलाने की जरूरत है, यात्रा के साथ लाभ प्राप्त होगा। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दे। (ank rashifal today)

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट के संकेत है। जिनका प्रेम संबंध चल रहा है उनके लिए थोड़ा तनाव भरा हो सकता है आज का दिन। अपने पार्टनर से आज ज्यादा मनमर्जी कर सकते है । लाभ और सफलता के संकेत भी मिल रहे हैं।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आलस्य नहीं करना चाहिए नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा बन रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन को शांत रखने की जरूरत है।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन समय का संतुलन बनाने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी, किन्तु समय अधिक लगेगा। आज धन खर्च में भी आपको संतुलन बनाने की जरूरत है। धन को बचाने का समय है अभी।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्यों में रूकावट के संकेत। चर्चा करते समय संयम बरते विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी बात को लेकर मन में शंक बनी रहेगी। शांति से काम करने पर सफलता जरूरत मिलेगी।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता के संकेत है। प्रेम संबंध वाले आज ज्यादा खुश रह सकते है, पार्टनर की ओर से उनको पुरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम काज कुछ चल रहा हो तो उसमें अधिक लगेगा। (ank rashifal today)

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन मानसिक तनाव भरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में रूकावट के संकेत। परिवार में माता के स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा, दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन को शांत रखकर काम करें सफलता मिलेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *