बिजनेस

Airtel Prepaid : एयरटेल ने पेश किया नया सस्ता प्लान, कम कीमत में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा

मोबाइल रिचार्ज महंगे होने के बाद हर नया प्लान ग्राहकों का ध्यान खींच (Airtel Prepaid) रहा है। ऐसे में एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में रोजाना डेटा खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी।

कंपनी का यह नया प्लान फिलहाल चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें कॉलिंग, डेटा और अन्य सुविधाओं के साथ 5जी नेटवर्क का भी लाभ मिलेगा।

399 रुपये में क्या मिलेगा Airtel Prepaid

एयरटेल ने 399 रुपये का नया प्रीपेड प्लान ओडिशा टेलीकॉम सर्किल के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। इसमें पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है।

बिना रोजाना सीमा के मिलेगा डेटा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रोजाना डेटा की कोई तय सीमा नहीं है। चाहे ग्राहक 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करें या 5जी का, उन्हें पूरे प्लान के दौरान बिना डेली लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत कुल 300 जीबी डेटा तक ही उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ प्रतिदिन 100 मुफ्त संदेश भी मिलेंगे।

ओडिशा में बढ़ाया 5जी नेटवर्क Airtel Prepaid

कंपनी ने जानकारी दी है कि ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में 1500 नए 5जी मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इससे नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट स्पीड में सुधार होगा। कंपनी के अनुसार इसका लाभ करीब एक करोड़ दस लाख से अधिक लोगों को मिलेगा।

फुटबॉल प्रशंसकों के लिए भी खास सुविधा

एयरटेल ने अपने वाईफाई और टीवी ग्राहकों के लिए फुटबॉल विश्व कप फाइनल को देखते (Airtel Prepaid) हुए विशेष ऑफर भी पेश किया है। 599 रुपये के बंडल पैक के साथ ग्राहक अतिरिक्त 24 रुपये देकर खेल चैनल का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और इसे अपने मौजूदा टीवी या डीटीएच प्लान में जोड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button