Aadhaar Recruitment : 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती, 17 राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी (Aadhaar Recruitment) खबर है। कॉमन सर्विस सेंटर ने देशभर के विभिन्न राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 17 राज्यों के अलग अलग जिलों में की जाएगी और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सभी राज्यों में एक जैसी नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने राज्य और जिले के अनुसार अंतिम तिथि देखकर आवेदन करना होगा।
इन राज्यों में निकली भर्ती Aadhaar Recruitment
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, असम, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर समेत 17 राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में 18 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मैट्रिक के साथ दो वर्षीय आईटीआई या तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन (Aadhaar Recruitment) के पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
यह प्रमाणपत्र होना अनिवार्य Aadhaar Recruitment
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास यूआईडीएआई से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी द्वारा जारी आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इस प्रमाणपत्र के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सीएससी के करियर पोर्टल पर जाकर संबंधित राज्य और जिले की भर्ती का चयन कर आवेदन कर (Aadhaar Recruitment) सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी भरने के साथ रिज्यूमे और आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।



