छत्तीसगढ़
Assembly Session : विधानसभा के पावस सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की अध्यक्षता
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित (Assembly Session) की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदन की कार्यवाही और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य (Assembly Session) भी मौजूद रहे।




