देश

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, वेतन बढ़ाने को लेकर आया नया संकेत

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर इन दिनों वेतन और महंगाई भत्ते से जुड़े फैसलों (8th Pay Commission) पर टिकी हुई है। आठवें वेतन आयोग को लेकर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है, लेकिन उससे पहले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद तेज हो गई है।

हालिया महंगाई के आंकड़ों ने यह संकेत दिया है कि जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में एक और इजाफा हो सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मौजूदा आर्थिक संकेतकों के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की चर्चा तेज हो गई है।

क्यों बढ़ी महंगाई भत्ते की उम्मीद 8th Pay Commission

केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई से महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देना होता है। महंगाई भत्ते की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। आवश्यक आंकड़े उपलब्ध होने के बाद सरकार अंतिम गणना कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाती है।

महंगाई के नए आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद

ताजा आंकड़ों के अनुसार मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि अप्रैल में यह 3.48 प्रतिशत थी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खाद्य महंगाई भी बढ़ी है। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक के अनुसार मई में खाद्य महंगाई 4.78 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 4.20 प्रतिशत थी। इससे संकेत मिलता है कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अभी कितना मिल रहा है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसे एक जनवरी 2026 से लागू किया गया। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत बढ़कर मूल वेतन का 60 प्रतिशत हो गई।

अब जुलाई 2026 से लागू होने वाले अगले संशोधन का इंतजार किया (8th Pay Commission) जा रहा है। विभिन्न रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

8वें वेतन आयोग पर क्या है स्थिति

आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग लगातार जारी है। विभिन्न संगठनों ने न्यूनतम मूल वेतन बढ़ाने, भत्तों में संशोधन, वेतन संरचना में सुधार और पेंशन संबंधी बदलाव की मांग सरकार के सामने रखी है।

फिलहाल सरकार ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में जब तक नया वेतन आयोग लागू (8th Pay Commission) नहीं होता, तब तक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ते का लाभ मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button