Wife Set Fire : शादी के बाद पति करता रहा आशिकी, पत्नी ने सबक सिखाने की कोशिश की तो कर दिया आग के हवाले

Wife Set Fire : शादी के बाद पति करता रहा आशिकी, पत्नी ने सबक सिखाने की कोशिश की तो कर दिया आग के हवाले

बक्सर, नवप्रदेश। बिहार के बक्सर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो (Wife Set Fire) गई। आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मामला कमरपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर पति ने उसे आग लगा (Wife Set Fire)  दी।

पुलिस ने महिला को जलाकर मारने के प्रयास में आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है।

उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को बक्सर के कमरपुर निवासी सूर्य देव राय के साथ हुई थी। शादी के बाद भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध (Wife Set Fire) था।

इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पति से बात की। दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वहीं, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह पति और ससुराल वालों से बहुत परेशान हो गई थी। लेकिन फिर भी वह जैसे-तैसे सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी।

पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर उसका ससुराल में झगड़ा हुआ। गुस्से में रविवार की अल सुबह पति सूर्य देव ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

ससुराल वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। चीख-पुकार सुनकर चौकीदार और पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पति अभी फरार है। जबकि, ससुर कमलेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति को तलाशा जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *