Balod Breaking : मछली बेचने गया पति..., रात बिताई..., लौटा तो पत्नी ने रस्सी से बांधकर इतना पीटा कि...

Balod Breaking : मछली बेचने गया पति…, रात बिताई…, लौटा तो पत्नी ने रस्सी से बांधकर इतना पीटा कि…

wife beat husband, balod woman beat husband, navpradesh,

wife beat husband

wife beat husband : आरोपी पत्नी पर दर्ज हुआ केस

डौंडी/नवप्रदेश। Wife beat husband : बालोद जिले में घरेलू विवाद की हास्यास्पद खबर सामने आई है, जिसमें पति पीड़ित है। एक व्यक्ति ने पत्नी को बिना बताए अपने रिश्तेदार केे घर रात क्या बिता दी। पत्नी ने उसकी क्लास ले ली और पिटाई कर दी। मामला जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है। पत्नी ने अपने पति को रस्सी से बांधकर पिटाई की और गालियां भी दी।

पीडि़त ने ये बताया पुलिस को


अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत पीडि़त ने पुलिस थाने में की। पीडि़त का नाम चतुर सिंह निसाद (40) है। उसने बताया कि वह मछली पकडऩे व रोजी मजदूरी का काम करता है। शानिवार की सुबह वह भूंजी मछली बेचने के लिए ग्राम काडे की तरफ गया था। रात होने पर अपने मामा ससुर के घर रुक गया। उसके बाद सुबह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी (wife beat husband) ने रात में रिश्तेदार घर क्यों रुके कहकर गाल गलौंच शुरू कर दी। और फिर रस्सी से बांध कर उसकी पिटाई लगा दी।

इतना पीटा कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान

चतुर सिंह ने बताया कि पत्नी ने उसे इतना पीटा कि उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान आए हैं। वहीं इस पूरे मामले में डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने प्रार्थी के शिकायत पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध में 294,506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *