Udyog Ratna Award : रतन टाटा ‘उद्योग रत्न अवार्ड’ से होंगे सम्मानित

Udyog Ratna Award : रतन टाटा ‘उद्योग रत्न अवार्ड’ से होंगे सम्मानित

Udyog Ratna Award :

Udyog Ratna Award :

0 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की समिति का फैसला

Udyog Ratna Award : भारत के बिजनेस टायकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को एक बार फिर अवार्ड से नवाज़ा जायेगा। बता दें कि देश-विदेश में रतन जी टाटा को पुरुस्कृत और सम्मानित किया जा चूका है। अब महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है।

इसकी जानकारी महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने Udyog Ratna Award : रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।

अब तक मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

  1. Padma Vibhushan-2008
  2. Padma Bhushan-2000
  3. CNN-IBN Indian of the Year in Business- 2006
  4. आईएसीसी ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-4 अक्टूबर, 2020
  5. लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम (Assam) का सर्वोच्च -17 फरवरी,2022
  6. Ratan Tata को मिला Austrailia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-28 अप्रैल, 2023

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *