बृहस्पत सिंह के फॉलोगार्ड पर कथित हमले का मामला गरमाया ,विधायक ने लगाया सिंहदेव पर हत्या का आरोप

बृहस्पत सिंह के फॉलोगार्ड पर कथित हमले का मामला गरमाया ,विधायक ने लगाया सिंहदेव पर हत्या का आरोप

The case of alleged attack on Brihaspat Singh's follow-guard heats up, MLA accuses Singhdev of murder

Brihaspat Singh-Singhdeo


Brihaspat Singh-Singhdeo:सिंहदेव ने विधायकों की भावना कहकर मामले को टाल दिया

रायपुर/नवप्रदेश। Brihaspat Singh-Singhdeo:कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि टीएस सिंहदेव मेरी हत्या भी करा सकते हैं। रामानुजगंज के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह पर शनिवार रात हुए हमले के बाद से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इधर रविवार को विधायक बृहस्पत सिंह के रायपुर निवास पर 20 विधायक पहुंचे थे। इस दौरान बृहस्पत सिंह ने ये गंभीर आरोप स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पर लगाया है।

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल अच्छा काम कर रहे हैं। 20-25 साल सीएम के पद पर बने रहेंगे। ये बात टीएस सिंहदेव और उनके परिवार को नागवार गुजरी। बदला लेने के लिए शनिवार रात हमला हुआ। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में इस विषय पर बात रखेंगे। साथ ही एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से भी अनुरोध करेंगे कि जो मंत्री छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। गुंडागर्दी करने वाले विधायक और मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना की शिकायत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कर दिया गया है।

विधायक दल की बैठक में रखी गई बात

रविवार को (Brihaspat Singh-Singhdeo) मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक देर शाम रखी गई,जो पूर्व नियोजित थी। इस बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया सहित सभी मंत्री और विधायक भी मौजूद हुए। 26 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाने ये बैठक आहूत थी। लेकिन विधायक बृहस्पत सिंह के आरोप ने बैठक की दिशा ही मोड़ दिया है। इधर विधायक बृहस्पत सिंह के निवास में विधायक दल की बैठक के ठीक पहले 20 विधायकों ने भी उनके फ़ॉलोगार्ड पर हुए हमले पर सिंह देव पर ही निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह के साथ 20 विधायकों ने साफ तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश प्रभारी पुनिया और अपने आलाकमान से भी स्वास्थ्य मंत्री को मंत्री पद से हटाने दिया। विधायक दल की बैठक से पहले विधायक बृहस्पत सिंह ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मजबूती साबित कर ही दिया और अब बैठक में भी इसी तरह का नजारा ही देखने मिला।

विधायक के फॉलो गार्ड से बदसलूकी का मामला

दरअसल,शनिवार 24 जुलाई की रात बंगाली चौक के समीप रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलोगार्ड के वाहन में चालक के साथ बदसलूकी, कथित मारपीट व वाहन का कांच क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप सचिन सिंहदेव पर लगाते हुए घटना के तुरंत बाद कोतवाली थाने में आईजी, एसपी, एसडीएम, की उपस्थिति में विधायक बृहस्पति सिंह ने अपने समर्थकों के साथ धौरपुर पैलेस के सचिन सिंह व दो चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाया। इस दौरान विधायक इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उनके काफिले पर हमले के बाद भी कहते रहे।

पुलिस में दर्ज प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार विधायक के फ़ॉलोगार्ड वाहन के चालक सुदर्शन सिंह ने रात में घटी इस घटना पर आरोपी सचिन सिंह पर वाहन रोककर गाली गलौज करने आदिवासी विधायक का नाम लेकर गाली गलौज करने और उसे भी गंदी गालियां देकर चाबी छीन लेने वाहन के कांच को चाबी से क्षतिग्रस्त कर वाहन में लात मारने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। फॉलोऑन वाहन इनोवा के चालक ने उक्त वाहन में पीएसओ अनूप द्विवेदी प्रवीण कुमार सिंह ललन यादव हवलदार देवसाय फोटोग्राफर राहुल कश्यप के होने की जानकारी दी और इस बात की आशंका व्यक्त किया कि यदि वाहन में विधायक होते तो उनके साथ कुछ भी हो सकता था।

रविवार को पुलिस ने सचिन सिंहदेव सहित सोनू उर्फ संदीप रजक, धन्नू उरांव को रिमांड पर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी ने भी अपना पक्ष रख रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जो अनसुनी कर दी गई।

सिंहदेव ने दी सफाई

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विधायक दल की बैठक से निकलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा सभी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह उनकी नाराजगी हो सकती है। उनसे बात करके नाराजगी दूर करने की कोशिश वे करेंगे। यह उनकी भावना है शायद इसीलिए इस तरह की बातें उठ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी पीएल पुनिया से कोई बात नहीं हुई है।सिंहदेव ने बताया कि पूरी समस्या को बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता मुझे अच्छी तरह से जानती हैं,सिंहदेव परिवार ने क्षेत्र में क्या काम किया है और क्या नहीं किया यह वहां की जनता भली-भांति जानती है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस घटना में अपना नाम आने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है।

बृहस्पत सिंह की नाराजगी बरकरार

बृहस्पत सिंह ने विधायक दल की बैठक के बाद अपनी नाराजगी सिंहदेव पर अभी भी होने की बात कही। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी पुनिया से इस मसले पर बात की है। साथ ही सिंह देव पर आरोप भी लगाया और उन्हें पार्टी और मंत्री पद से बाहर करने पर अडिग रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश स्तर पर कोई मसला हल नहीं होगा तो आदिवासी सभी विधायक आलाकमान से मिलकर शिकायत जरूर करेंगे।

भाजपा ने किया पलटवार

बृहस्पत सिंह के द्वारा अपने ही पार्टी के कद्दावर (Brihaspat Singh-Singhdeo) नेता पर लगाए गए आरोप के बाद भाजपा ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता का संघर्ष चरम पर है। प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस में अभी भी आग सुलग रही है। विधायक पर हुए हमले को भी इसी से ज्यादा जा रहा है। अनुराग ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के खिलाफ तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए। अब तो कांग्रेस के भीतर टकराव को पूरी तरह से साफ हो गया है। अपराधिक वातावरण कांग्रेस की सरकार में शुरू से ही देखी जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *