देश

Telangana News :  मां की डांट से 12वीं की छात्रा ने उठाया ये कदम, जानें पूरा मामला

कुड्डालोर, नवप्रदेश। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में 12वीं की छात्रा ने अपने घर पर कथित फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान (Telangana News) दे दी। जब घर पर कोई नहीं था तब छात्रा ने आत्महत्या की।

छात्रा के परिवारजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर थे तभी पुलिस को छात्रा की मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर विरूथाचलम सरकारी अस्पताल में पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए (Telangana News) भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि छात्रा अपनी मां के डांटने पर नाराज थी। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज (Telangana News) किया है।

तमिलनाडु के कल्लाचुरी में भी 25 जुलाई को 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया था। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रात को डिनर करके सोई थी। जो सुबह मृत पाई गई थी।घटना के बाद मृतका के माता-पता और रिश्तेदारों ने जमकर विरोध किया था और सड़क पर जाम लगा दिया था।

वहीं, कल्लाकुरुचि के ही चिन्ना सलेम में एक 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया था। स्कूल की बसों को आग के हवाले कर दिया था, साथ ही स्कूल की इमारत में भी तोड़फोड़ की थी।

पुलिस ने जांच में बताया था कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें स्कूल के 2 टीचर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधन समेत टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button