दुनिया

BIG BREAKING : कीमती पत्थरों की खदान धंसकी, 50 की मौत, कई लापता

यांगून/नवप्रदेश। जेड (कीमती पत्थर) की एक खदान (jade mine) में गुरुवार को हुए भूस्खलन (landslide) से खदान धंसक गई। जिससे कम से कम 50 लोगों (50 person die) की मौत हो गई है और कई अन्य लापता हैं। घटना म्यांमार (myanmar) के कचिन प्रांत में स्थित जेड माइन (jade mine) का है।

स्थानीय ग्रामीण प्रशासन कार्यालय के अधिकारी यू डालर ने बताया कि घटनास्थल पर कम कम से 50 लोगों (50 person die) की मौत हो गई। इनके शव बरामद हुए हैं जबकि कई अन्य लोग लापता हैं।

दमकल विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार मानसूनी बारिश के कारण म्यांमार (myanmar) के हापाकांत शहर के साते मु गांव में जेड खनन स्थल पर स्थानीय समयानुसार 8:00 बजे भूस्खलन हुआ।

Related Articles

Back to top button