छत्तीसगढ़

5 लोगों की हत्या कर आरोपी ने लगाई फांसी, पति, पत्नी, बहन सहित 2 मासूम बच्चों को टंगिया से कांट डाला..

-आरोपी ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

सारंगढ़-बिलाईगढ़। Sarangarh Bilaigarh hatyaakaan: सारंगढ़ में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सारंगढ़ जिले के थरगांव के रहने वाले एक परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से मारकर हत्या कर दी वहीं आरोपी ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाने में लग गई।

आरोपी ने 2 महिला, 2 बच्चे और एक पुरुष की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इतनी भयावह है कि पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है।

https://navpradesh.com/3-rajyoga-double-benefit-auspicious-for-7-zodiac-signs-promotion-in-job-money-gain-yoga-excellent-favorable-period

वहीं कुछ स्थानीय (Sarangarh Bilaigarh hatyaakaan) लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा है एक युवती का अफेयर गांव के ही युवक से है, और मृतक परिवार ने युवती की दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लोगों का कहना है कि इसी बात को लेकर ये सब हुआ है।

मृतकों में हेमलाल, मिरा, जगमती और मिरा के बेटे सहित दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं आरोपी पड़ोसी ही बताया जा रहा है। अभी फिलहाल मामले में जांच जारी है उसके बाद ही पुलिस घटना की पूरी जानकारी देगी।

https://navpradesh.com/chanakyaniti-want-to-conquer-the-enemy-use-chanakyaniti-as-the-enemy-will-retreat

Related Articles

Back to top button