देश

BREAKING : CM के राजनीतिक सचिव ने की खुदकुशी की कोशिश, सीएम बोले…

CM political secretary attempt suicide : शुक्रवार रात की घटना

बंगलुरु/एं। मुख्यमंत्री (cm political secretary attempt suicide) के राजनीतिक सचिव ने कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बात हो रही है मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा केे राजनीतिक सचिव एनआर संतोष की, जो उनके रिश्तेदार भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात को संतोष के संदिग्ध सुसाइड अटेंप्ट के बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पातल में भर्ती किया गया। सूत्रों के मुताबिक, संतोष अपने घर में मुर्छित अवस्था में बेहोश पड़ा मिला।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने नींद की गोलियां ली थीं। जानकारी मिलत ही येदियुरप्पा अस्पताल पहुंच गए और संतोष के स्वास्थ्य की जानकारी ली। येदियुरप्पा ने कहा कि वे नहीं जानते कि क्या हुआ है। संतोष सुबह ठीक ठाक खुश था। हम सुबह साथ में घूमने भी निकले थे।

येदियुरप्पा बोले- पता लगाऊंगा ऐसा क्यों किया

यदियुरप्पा ने कहा कि उनके ठीक होने के बाद मैं इस बात का पता लगाऊंगा कि आखिर उन्होंने यह कदम उठाया। संतोष मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की बहन के नाती हैं और उन्हें इसी साल मई महीने में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनाया गया था। संतोष उस समय भी सुर्खियों में थे, जब पिछले साल कांग्रेस जेडीएस डिसक्वालिफाइड विधायकों की मदद से भाजपा सत्ता में आई थी।

Related Articles

Back to top button