देश

BIG BREAKING : चंद्रयान 2: आ गई परीक्षा की घड़ी, देश की धड़कनें तेज

बेंगलुरु/नवप्रदेश। कुछ मिनट में ही इतिहास (History )रचेगा भारत(india)। मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का सफर अपने सबसे मुश्किल (Hard)और चुनौतीपूर्ण (Challenging) 15 मिनट के करीब पहुंच गया है। पूरे देश की धड़कनें तेज हैं। अगर यह 15 मिनट कामयाबी के साथ निकल गए, जो कि इसरो और देश को विश्वास है, तो चांद पर भारत इतिहास रच देगा। भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) के चांद पर कदम रखने में कुछ मिनट बाकी हैं। पूरे देश के साथ ही दुनिया की नजर चंद्रयान 2 (Chandrayaan-2) का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी हैं।

लैंडर विक्रम चांद की सतह से करीब 35 किलोमीटर दूर है और वह डेढ़ से दो बजे के बीच सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया से गुजरेगा। इसरो चीफ के सीवन के शब्दों में यह सबसे आतंकित कर देने वाले 15 मिनट हैं। बता दें कि चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के 38 प्रयास हुए हैं, जिसमें 52 फीसदी ही कामयाब रहे हैं। बड़ी बात यह भी है कि भारत चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने जा रहा है, जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button