मनोरंजन

Punjabi Singer : नहर में मिली पंजाबी गायिका की लाश, प्रेम संबंध की कहानी ने लिया खौफनाक मोड़

लुधियाना में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कई दिनों से लापता (Punjabi Singer) चल रही एक पंजाबी गायिका का शव नहर से बरामद होने की खबर सामने आई। इलाके में सुबह से ही लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज रही। परिवार के लोग लगातार बेटी की तलाश में जुटे थे, लेकिन नहर से शव मिलने के बाद माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवार ने अपहरण और जबरन शादी का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि गायिका कुछ दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अब इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है और पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

13 मई से लापता थी गायिका : Punjabi Singer

जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर 13 मई की शाम अपनी कार से घर का सामान लेने निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची।

परिवार ने लगाया अपहरण का आरोप

परिजनों का कहना है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह और उसके साथियों ने गायिका को बंदूक दिखाकर अगवा किया था। परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जबरन शादी का बनाया दबाव

जानकारी के अनुसार आरोपी गायिका पर शादी का दबाव बना रहा था। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था।

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए (Punjabi Singer) हुई थी। गायिका पहले गाने गाती थी, लेकिन बाद में वह बुटीक और मेकअप के काम से जुड़ गई थी।

कनाडा से आया और फिर फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विदेश से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात के बाद उसके फिर उसी रास्ते से फरार होने की आशंका जताई जा रही है।

दो लोग हिरासत में

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया (Punjabi Singer) जा रहा है। जांच के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button