देश

Snake Bite : सांप ने काटा तो उसे जिंदा पकड़कर अस्पताल पहुंच गई महिला, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

ओडिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अस्पताल (Snake Bite) पहुंचे लोगों के साथ साथ डॉक्टरों को भी चौंका दिया। जहरीले सांप के काटने के बाद जहां ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, वहीं एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को ही पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल जाते समय उसे अपने साथ ले गई।

महिला ने सांप को एक बिस्किट के डिब्बे में बंद कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने डिब्बा खोला तो अंदर जिंदा सांप देखकर कुछ देर के लिए सभी हैरान रह गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घर में सांप ने काटा Snake Bite

जानकारी के अनुसार यह घटना ओडिशा के मलकानगिरी जिले के मथिली ब्लॉक स्थित कुरुमपाली गांव की है। बुधवार शाम मनीमा नायक अपने घर पर थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद भी उन्होंने घबराने के बजाय उसे किसी तरह पकड़ लिया और एक बिस्किट के डिब्बे में बंद कर दिया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे

कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें मथिली उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। खास बात यह रही कि इलाज के लिए जाते समय परिवार वाले जिंदा सांप को भी अपने साथ अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों को बताई इसकी वजह

परिजनों का कहना था कि यदि डॉक्टर सांप को देखेंगे तो उसकी प्रजाति की सही पहचान (Snake Bite) हो सकेगी। इससे उपचार और आवश्यक दवा तय करने में आसानी होगी। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इलाके में बनी चर्चा का विषय

यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। अस्पताल पहुंचे लोग महिला की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button