Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बाढ़ से 14 की मौत, 22 जवानों समेत 100 लापता

Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बाढ़ से 14 की मौत, 22 जवानों समेत 100 लापता

Sikkim Flash Flood: 14 killed, 100 including 22 soldiers missing due to flood in Sikkim,

Sikkim flash flood

-भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हेल्पलाइन नंबर जारी

गंगटोक। Sikkim Flash Flood: उत्तरी सिक्किम के लोनाक झील क्षेत्र में बुधवार को आंधी-तूफान जैसी बारिश और बादल फटने से तीस्ता नदी के किनारे अचानक बाढ़ आ गई। जिससे लगभग 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 सेना कर्मियों सहित 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। सिक्किम में आई इस आपदा के बाद भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

उत्तरी सिक्किम के बारे में जानकारी के लिए 8750887741, पूर्वी सिक्किम के लिए 8756991895 और लापता सैनिकों के लिए 7588302011। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से रात करीब डेढ़ बजे सिक्किम में बाढ़ की स्थिति खराब हो गई। राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किमी दूर सिंगतम में इंद्रेनी ब्रिज के नाम से जाना जाने वाला एक स्टील पुल बुधवार तड़के तीस्ता नदी में बह गया।

गंगटोक के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) महेंद्र छेत्री ने कहा, ‘गोलिटर और सिंगतम इलाकों से पांच शव बरामद किए गए हैं।Ó अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में से तीन उत्तरी बंगाल में बह गए हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सेना के जवानों के अलावा, 80 से अधिक नागरिक अभी भी लापता हैं, जबकि 18 घायलों सहित 45 लोगों को बचाया गया है। भारतीय सेना और प्रशासन ने बचाव और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

उधर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से इस प्राकृतिक आपदा की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं। इसरो के टेम्पोरल सैटेलाइट ने ये तस्वीरें जारी की हैं. 17 सितंबर और 28 सितंबर को ली गई तस्वीरें झील की स्थिति दिखाती हैं। बुधवार, 4 अक्टूबर को सुबह 6 बजे ली गई तस्वीर से पता चलता है कि झील का आकार आधा हो गया है। 100 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला पानी बर्बाद हो चुका है और अब केवल 60.3 हेक्टेयर पानी ही उपलब्ध है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *