Shocking : जेल में बंद अपराधी से हुआ प्यार, सगाई करने के बाद शादी के लिए 30 साल का इंतजार!

Shocking : जेल में बंद अपराधी से हुआ प्यार, सगाई करने के बाद शादी के लिए 30 साल का इंतजार!

नई दिल्ली, नवप्रदेश। प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती। आपने भी कई बार ऐसी-ऐसी लव स्टोरीज के बारे में सुना होगा जो बिल्कुल ही अनएक्सपेक्टेड होंगी। ऐसी ही एक लव स्टोरी है अमेरिका के जेल में बंद विक्टर और ब्रिटेन में रहने वाली नाओमी  की।

नाओमी की उम्र 26 साल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी पहली मुलाकात कुछ ही वक्त पहले हुई थी और दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक दूसरे को किस कर लिया था। ये दोनों एक दूसरे को अभी से ही पति-पत्नी मानने लगे हैं।

विक्टर दो लोगों की हत्या के जुर्म में 12 साल की सजा काट चुका है। लेकिन अभी भी उसकी 30 साल की सजा बची हुई है। इसका मतलब ये है कि लड़का 2052 में जेल से रिहा हो सकता है।

अभी लड़के की उम्र 31 साल बताई जा रही है। दोनों की मीटिंग पेन पल स्कीम के समय हुई थी और उसके बाद से ये दो साल से संपर्क में थे।

लड़की सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है। अपनी लव स्टोरी के बारे में भी लड़की ने इंस्टाग्राम पर खुलकर बात की।

‘डेलीमेल’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्टर ने पहली मुलाकात में नाओमी को तीन अंगूठी तोहफे में दीं। लड़की ने बताया कि कैसे वो सुरक्षा पार करती हुई अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची। उसने कहा कि वो काफी घबरा रही थी।

सोशल मीडिया पर ये किस्सा जोर-शोर से वायरल हो रहा है। बता दें कि नाओमी ने अपने मंगेतर को जल्दी रिहा करने के लिए पेटिशन की शुरुआत भी की है। इस पेटिशन पर 25 हजार से भी ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं। लोगों को इन दोनों की लव स्टोरी काफी अनोखी लगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *