छत्तीसगढ़

Seed Ball Plantation : बारिश के साथ हरियाली बढ़ाने की बड़ी तैयारी, जंगलों में शुरू हुआ लाखों बीजों का विशेष अभियान

मानसून की दस्तक के साथ वन क्षेत्रों को अधिक हरा भरा बनाने की कवायद तेज (Seed Ball Plantation) हो गई है। जंगलों के रिक्त हिस्सों, नदी किनारों और विरल वन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बड़ी संख्या में बीज आधारित रोपण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

वन विभाग का मानना है कि वर्षा ऋतु प्राकृतिक पुनर्जनन के लिए सबसे अनुकूल समय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां स्थानीय प्रजातियों का विस्तार कर पर्यावरण और जैव विविधता को मजबूत किया जा सके।

दो लाख से अधिक सीड बॉल का लक्ष्य Seed Ball Plantation

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल में व्यापक स्तर पर सीड बॉल रोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत पूरे वनमण्डल में दो लाख से अधिक सीड बॉल तैयार कर चरणबद्ध तरीके से रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी वन परिक्षेत्रों को पहले से लक्ष्य सौंपे गए थे और अधिकांश क्षेत्रों में सीड बॉल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

कई वन क्षेत्रों में शुरू हुआ रोपण

वन परिक्षेत्र देवपुर के कसौदी परिसर के कक्ष क्रमांक 243 और 244 के अलावा एएनआर क्षेत्र कक्ष क्रमांक 248 तथा जोंक नदी के किनारे सीड बॉल रोपण किया गया है। वहीं बारनवापारा परिक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में इमली, चार, बेल, बेर, आम, बहेड़ा सहित कई स्थानीय प्रजातियों के बीजों का रोपण किया गया है।

अलग अलग परिसरों में जारी है अभियान

अल्दा, मुढ़ीपार, सुरबाय, डूमरपाली, बल्दाकछार, डाढ़ाखार और पैरागुड़ा सहित वनमण्डल के अनेक क्षेत्रों में लगातार सीड बॉल रोपण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वन विभाग का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पौधों का विकास बढ़ाना है जहां वनस्पति घनत्व अपेक्षाकृत कम है।

युवान कार्यक्रम से भी मिलेगा बढ़ावा

वनमण्डल द्वारा आगामी युवान कार्यक्रम के तहत भी जल स्रोतों, छोटे नालों और नदी किनारे के क्षेत्रों में फलदार एवं बहुउपयोगी वृक्षों के रोपण की योजना तैयार (Seed Ball Plantation) की जा रही है। इस पहल का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वन्यजीवों के लिए खाद्य उपलब्धता और स्थानीय जैव विविधता को मजबूत करना भी है।

कम लागत में प्रभावी तकनीक

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा देने के लिए सीड बॉल रोपण एक प्रभावी और कम लागत वाली तकनीक मानी (Seed Ball Plantation) जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण, जनसहभागिता और वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से वन क्षेत्रों के हरित आच्छादन को बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। वर्षा ऋतु के दौरान इस अभियान को और तेज गति से संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button