Laptop Assistance : जनदर्शन में पहुंची एक उम्मीद, कलेक्टर के फैसले से दिव्यांग युवक का पढ़ाई का सपना हुआ आसान
कलेक्टर जनदर्शन लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम के साथ ही संवेदनशील पहल का मिसाल भी बनता (Laptop Assistance) जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को जनदर्शन में कुलदीप शर्मा ने दृष्टि बाधित दिव्यांग पीतांबर बंजारे को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के एक लैपटॉप प्रदान किया।
ग्राम लरिया निवासी 23 वर्षीय पीताम्बर बंजारे ने अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत (Laptop Assistance) किया। जन्म से ही दोनों आंखों से दृष्टिबाधित पीताम्बर ने अपनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद शासकीय दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना से 12वीं की शिक्षा पूर्ण की तथा दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर से बीए अंतिम वर्ष उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में वे एमए में प्रवेश लेने की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं।
युवक की लगन, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सीएसआर मद से उसे लैपटॉप उपलब्ध (Laptop Assistance) कराया। लैपटॉप प्राप्त करने के बाद पीताम्बर बंजारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अध्ययन सामग्री तक पहुंचने, ऑनलाइन पढ़ाई करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।



