छत्तीसगढ़

ROB-RUB Projects: रेलवे ओवरब्रिज-अंडरब्रिज कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, PWD सचिव ने की समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण (ROB-RUB Projects) विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बुधवार को मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यस्थलों पर आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर लंबित और अप्रारंभ परियोजनाओं को जल्द शुरू करने पर जोर दिया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर के प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निर्माण कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए ROB-RUB Projects

PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों से कहा कि रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और लोगों का आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन भी तेज और सुविधाजनक बनेगा।

अतिक्रमण, भू-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग जल्द पूरी करें

बैठक में विभागीय सचिव ने अधिकारियों को नए ROB और RUB कार्यों के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, भूमि व्यपवर्तन, नामांतरण, भू-अर्जन और अन्य प्रशासनिक बाधाओं का तत्काल निराकरण करने को कहा।

उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर देते हुए कहा कि बिजली, पानी और अन्य सेवाओं के स्थानांतरण में देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।

संयुक्त निरीक्षण कर तैयार करें ड्राइंग और डिजाइन

मुकेश कुमार बंसल ने कहा कि जिन परियोजनाओं में ड्राइंग-डिजाइन और प्राक्कलन तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग और रेलवे के संयुक्त निरीक्षण की आवश्यकता (ROB-RUB Projects) है, वहां दोनों विभागों के अधिकारी तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें। उन्होंने कहा कि समन्वय की कमी के कारण परियोजनाएं लंबित नहीं रहनी चाहिए।

हर तीन महीने में होगी समीक्षा बैठक

PWD सचिव ने रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारी प्रत्येक तीन महीने में संयुक्त समीक्षा बैठक करें। इसमें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.के. कोरी, अधीक्षण अभियंता डी.के. माहेश्वरी, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता मनोज कुमार सिंह, सीपीएम बिलासपुर राजीव कुमार और सीपीएम रायपुर तत्वदर्शी साहू सहित अन्य अधिकारी (ROB-RUB Projects) भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button