छत्तीसगढ़

Railway News: DRM दयानंद ने रायपुर-दुर्ग रेलखंड और दुर्ग स्टेशन री-डेवलपमेंट कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने बुधवार को रायपुर-दुर्ग रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण (Railway News) किया। जनशताब्दी एक्सप्रेस (रायगढ़-गोंदिया) से रायपुर रेलवे स्टेशन से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक यात्रा कर उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और मानसून के दौरान सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

इसके बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन री-डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और स्टेशन री-डेवलपमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।

मानसून को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष जोर Railway News

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल संरक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर अधिकारियों से कहा कि वर्षा के दौरान रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रैक के आसपास पानी जमा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा का पानी और ड्रेनेज का पानी आसानी से बाहर निकलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रेल परिचालन और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो।

दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा

दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन री-डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान रेल संचालन और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इन सुविधाओं का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान ओवरहेड वाटर टैंक निर्माण, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, स्टोर-कम-ऑफिस, स्टेशन परिसर में यात्रियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट तथा अन्य यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी भी मंडल रेल प्रबंधक को दी।

समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित (Railway News) किया कि स्टेशन री-डेवलपमेंट योजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों के साथ-साथ रेल परिचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button