चुहिया ने सांप की पूंछ को जमकर काटा और बचा लिया अपने बच्चे को, देखें वीडियो

चुहिया ने सांप की पूंछ को जमकर काटा और बचा लिया अपने बच्चे को, देखें वीडियो

Rate defeat snake, fight between rate and snake,

rate-defeat-snake

Rat defeat snake : जान पर खेल बचाई अपने बच्चे की जान  

मुंबई। Rat defeat snake : हर मां अपने बच्चे को बचाने अपनी जान पर खेल जाती है, फिर चाहे वो मां इंसान की हो या किसी अन्य जीव की। एक चुहिया (rat defeat snake) ने भी अपने बच्चे को बचाने कुछ ऐसा ही किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। खास बात यह भी है कि चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई। जबकि सांप चूहों का आसानी से अपना शिकार बना लेता है। चूहों पर नजर पड़ते ही सांप उन्हें अपना शिकार बना लेता है।

लेकिन इस मामले में उल्टा हुआ। चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई और इसमें उसे सफलता भी मिली। उसने सांप के चंगुल से अपने बच्चे को बचा लिया। वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है। यह चुहिया ने जब देखा कि उसके बच्चे को सांप अपना शिकार बना रहा है, उसने सांप का पीछा करना शुरू कर दिया।

चुहिया ने सांप की पूंछ का जमकर काट दिया, जिससे हुआ ये कि सांप ने चुहिया के बच्चे को छोड़ दिया और अपनी जान बचाने की जुगत में लग गया। इस चुहिया के साहस बहादुरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह चुहिया की  प्रशंसा करने से नहीं चूका।   

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *