Rape In Durg : पड़ोसी बना हैवान, 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Rape In Durg : पड़ोसी बना हैवान, 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

दुर्ग, नवप्रदेश। प्रदेश में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुर्ग में पड़ोस में रहने वाले युवक ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया (Rape In Durg) है।

मामला दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 6 वर्षीय मासूम बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। बताया जा घटना को जब अंजाम दिया गया। उस समय बच्ची के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और बच्ची घर में अकेली थी।

इस दौरान सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला अमन विश्वकर्मा (21) बच्ची को अकेला देख मौका पाकर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची जब रोने लगी तो वहां से भाग गया। शाम के समय जब माता-पिता घर आए तो उन्होंने बच्ची को रोता हुआ (Rape In Durg) देखा।

बच्ची ने बताया मां को सच

बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई, साथ ही कहा कि उसे काफी दर्द हो रहा है। बच्ची से युवक ने जो-जो किया वो सारी बातें सुनने के बाद, बच्ची के माता-पिता ने फ़ौरन नंदिनी थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज (Rape In Durg) कराई।

नंदिनी नगर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आरोपी की तलाश में जुट गई। इसके बाद आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *