bageshwar dham sarkar Breaking : बागेश्वर धाम में महिला की मौत, पर्ची निकलने का कर रही थी इंतजार, जानें पूरा मामला

bageshwar dham sarkar Breaking : बागेश्वर धाम में महिला की मौत, पर्ची निकलने का कर रही थी इंतजार, जानें पूरा मामला

छतरपुर, नवप्रदेश। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जितना विवादों में घिरते जा रहे हैं। उतना ही उनके भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। वे अपने मंचों से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे (bageshwar dham sarkar Breaking) हैं।

वहीं नागपुर के मंच से भागने का मामला शांत नहीं हुआ है। अब एक बड़ा मामला सामने आ गया है। एक महिला की पर्ची निकलने के बाद मौत हो गई है। महिला का नाम नीलम देवी बताया जा रहा है। जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी।

आपको बता दें कि छतरपुर के बागेश्वर धाम में काफी संख्या में लोग लगातार अर्जी लगाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हाल ही में यहां पहुंचे थे। यहां एक महिला के पर्ची निकलने की मौत की खबर आ रही (bageshwar dham sarkar Breaking) है।

हालांकि महिला के पति ने बताया है कि वह काफी दिनों से बीमार थी। सन्यासी बाबा के संपर्क में आने के बाद से वह हर काम आसानी से कर रही थी। डॉक्टर भी आश्चर्य में थे। पति ने बताया कि अर्जी के लिए नंबर आने से पहले ही महिला की मौत हो गई। अचानक उसकी तबियत खराब और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर (bageshwar dham sarkar Breaking) दिया।

परिजनों ने बताया कि बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होती है यह सुनकर मृत महिला भी अपनी अर्जी लगाने पहुंची थी। उसने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद नीलम की मौत हो गई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *