Ramdev Baba Statement : पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे, जिसमें से 3 का भारत में विलय होगा और पाकिस्तान 1 नन्हा सा देश बचेगा, पढ़ें रामदेव बाबा का बयान...

Ramdev Baba Statement : पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे, जिसमें से 3 का भारत में विलय होगा और पाकिस्तान 1 नन्हा सा देश बचेगा, पढ़ें रामदेव बाबा का बयान…

हरिद्वार, नवप्रदेश। अपने बेबाक बयानों को लेकर पहचाने जाने वाले बाबा रामदेव एक बार फिर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। बाबा रामदेव ने इस दफा पाकिस्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो (Ramdev Baba Statement) जाएंगे। जिसमें से 3 का भारत में विलय होगा और पाकिस्तान एक नन्हा सा देश बचेगा। रामदेव गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में तिरंगा फहराने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

योगगुरु ने कहा, “पाकिस्तान से पीओके, बलूचिस्तान और पंजाब को अलग कर दिया जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान एक अदना सा देश बच जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव का कहा कि पाकिस्तान से बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब को अलग कर दिया (Ramdev Baba Statement)  जाएगा।

पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। पीओके का भारत में विलय होगा उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंध यह सब हिंद के साथी, उनकी सांस्कृतिक एकरूपता (Ramdev Baba Statement) है।

बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा। पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा। भारत महाशक्ति बनेगा यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है।”

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *