74th Republic Day 2023 : DM-SP-CITY SP-MLA…इन जिम्मेदारों के सामने फहराया उल्टा झंडा |

74th Republic Day 2023 : DM-SP-CITY SP-MLA…इन जिम्मेदारों के सामने फहराया उल्टा झंडा

74th Republic Day 2023: DM-SP-CITY SP-MLA… hoisted upside down flag in front of these responsible

74th Republic Day 2023

दरभंगा/नवप्रदेश। 74th Republic Day 2023 : आज देश में 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कोरोना काल के दो साल बाद गणतंत्र दिवस पर आम लोग ध्वजारोहण समारोह, परेड और झांकियों का नजारा देखा। इससे पहले आयुक्त ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकली गई, लकिन इस बीच एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है जहां पर उलटा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है।

बिहार में गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की ओर से उलटा तिरंगा फहराने (74th Republic Day 2023) का मामला सामने आया है। मामला दरभंगा का है। यहां के नेहरू स्टेडियम में दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर ने उलटा तिरंगा फहरा दिया। इस दौरान उलटा तिरंगा को झंडे को सलामी भी दी गई और राष्ट्र गान भी गाया गया। हालांकि, बाद में किसी ने इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी, तो उन्होंने तत्काल तिरंगे को सीधा किया।

बताया जाता है कि तिरंगा फहराने वाले अधिकारी का नाम मनीष कुमार है। नेहरू स्टेडियम में हर साल 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। इस बार कार्यक्रम में आईजी ललन मोहन प्रसाद ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम में डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, सीटी एसपी सागर कुमार और केवटी के बीजेपी एमएलए मुरारी मोहन झा भी शामिल हुए थे।

बेनीपुर के जेडीयू विधायक विनय कुमार भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। जिसने भी झंडा बांधा था, लोग उसपर नाराजगी जता रहे थे। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग यह भी कहते हुए दिखाई दिए कि इतना बड़ा कार्यक्रम था, इतने बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। फिर भी ऐसी लापरवाही कैसे हुई।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा (74th Republic Day 2023) ने झंडा उल्टा फहराने पर कड़ी आपत्ति जताई और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *