Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की पहली सूची जारी; सरदारपुरा से गहलोत और टोंक से पायलट लड़ेंगे चुनाव!

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की पहली सूची जारी; सरदारपुरा से गहलोत और टोंक से पायलट लड़ेंगे चुनाव!

Rajasthan Elections 2023: Congress's first list released; Gehlot will contest from Sardarpura and Pilot from Tonk!

Rajasthan Elections 2023

-कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में चार एससी, चार एसटी और 9 जाट नेताओं को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से सचिन पायलट को टिकट दिया है। कांग्रेस की सूची में पांच मंत्रियों को जगह मिली है। वहीं कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में चार एससी, चार एसटी और 9 जाट नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने दो विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें चित्तौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी को टिकट नहीं दिया गया। साथ ही सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया है। 2013 में वह सूरजगढ़ से ही जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2019 के चुनाव में उनका लोकसभा टिकट रद्द कर दिया गया और 2014 में वह झुंझुनू से सांसद चुनी गईं।

गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से और मुकेश भाकर लाडनूं से चुनाव लड़ेंगे। बायतु से हरीश चौधरी, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और नाथद्वार से सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। ओसियां से दिव्या मदेरणा को टिकट मिला है। वहीं, तीन नेताओं शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ का नाम उम्मीदवारों की सूची में नहीं है। पार्टी ने इन्हें नोटिस जारी कर दिया है और अभी तक इन नेताओं से जुड़ी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस की सूची में शामिल 33 नामों में से 32 उम्मीदवारों को दोबारा मौका मिला है। पार्टी ने मुंडावर सीट से ललित यादव को उम्मीदवार बनाया है। पिछला चुनाव उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लड़ा था। कांग्रेस की पहली सूची में सचिन पायलट गुट के चार नेताओं को टिकट दिया गया है। इंद्र सिंह गुर्जर को विराटनगर से, रामनिवास गवारिया को परबतसर से और अमित चाचाण को नोहर सीट से टिकट दिया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *