संपादकीय

संपादकीय: नशे के कारोबार पर नकेल जरूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशा छोडऩे की अपील की है। उन्होंने ठीक ही कहा है कि नशे के सौदागर दुश्मन देश हमारे देश की युवा पीढ़ी को निशाना बना रहे हैं। इसलिए युवाओं को इस मुहिम से जुड़कर नशे के खिलाफ अभियान छोडऩा चाहिए। वास्तव में हमारे देश में नशे का काला धंधा लगातार जोर पकड़ता जा रहा है और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर तबाह हो रही है। एक जानकारी के मुताबिक भारत में 16 करोड़ लोग शराब के आदी हैं, वहीं तीन करोड़ लोग हेरोइन, अफीम और कोकीन जैसे ड्रग्स का सेवन करते हैं और नशे की गोलियां तथा इंजेक्शन लगवाते हैं।

इनमें ज्यादातर युवा हैं, जो अपने करियर को लेकर मानसिक दबाव में रहते हैं। जिसकी वजह से वे नशे की लत के शिकार हो जाते हैं। भारत में दस प्रतिशत युवा नशे की चपेट में आने के कारण विभिन्न मानसिक रोगों के शिकार हो गए हैं। ऐसे लोगों के उपचार के लिए हमारे देश में उचित व्यवस्था भी नहीं है। मनोरोग और नशा मुक्ति केंद्रों की उपलब्धता मात्र बीस प्रतिशत है। इसी से सहज ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में नशा कितनी गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुका है।

रही बात भारत में नशे की तस्करी की तो इसकी एक बड़ी वजह यह है कि नशे के लिए कुख्यात ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, थाईलैंड, लाओस और म्यांमार भारत के पास ही हैं। इन देशों से ही भारत में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी की जाती है। इस खतरे को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठीक ही कहा है कि भारत में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर तस्करी दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार तो अपने स्तर पर प्रयास कर ही रही है, लेकिन देश के युवाओं को भी इसके लिए आगे आना होगा और नशे के जाल से मुक्त होना होगा।

तभी विकसित भारत का सपना साकार हो पाएगा। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का दायित्व आज की युवा पीढ़ी पर ही है। यदि वह नशे की लत का शिकार हो गई तो विकसित भारत का सपना साकार होना मुश्किल हो जाएगा। नशे के बारे में वैसे भी कहा गया है कि नशा नाश की जड़ है भाई, फल इसका अति दुखदाई। यह बात युवा पीढ़ी को समझनी चाहिए। उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश की युवा शक्ति, जिसे राष्ट्र शक्ति कहा जाता है, वह ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानÓ से जुड़ेगी और नशे से तौबा कर दुश्मन देशों की साजिश को नाकाम करेगी।

पीएम मोदी ने कहा है कि यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक चलेगा और हर हफ्ते देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया जाएगा। यह अभियान सफल तभी होगा जब इसमें युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button