CG Election 2023: प्रथम चरण के प्रत्याशियों में संपत्ति के मामले में सबसे आगे भावना बोहरा

CG Election 2023: प्रथम चरण के प्रत्याशियों में संपत्ति के मामले में सबसे आगे भावना बोहरा

CG Election 2023: Bhavna Bohra is at the forefront in terms of assets among the candidates of the first phase.

bhavna bohra

-पति पत्नी की चल अचल संपत्ति 32 करोड़ 85 लाख रुपए

सुकांत राजपूत
रायपुर/कवर्धा/नवप्रदेश। जिले की पंडरिया विधानसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी भावना बोहरा (bhavna bohra) द्वारा चुनाव आयोग में प्रस्तुत शपथ पत्र के मुताबिक उनकी अचल संपत्ति 21 करोड़ 12 लाख 13 हजार 662 एवं उनके पति की अचल संपत्ति 6 करोड़ 29 लाख 11 हजार 994 रुपए की कीमत की है। इसके अलावा उनके पास नकद राशि 7 लाख रुपए है और उनके पति के पास 9 लाख रुपए है।

बैंकों में भावना बोहरा के नाम से एक करोड़ 93 लाख 2 चार सौ 60 रुपए एवं उनके पति मनिष बोहरा के एकाउंट में 54 लाख 35 हजार 953 रुपए है। इस तरह दोनों का मिलाकर एक करोड़ 63 लाख 68,413 रुपए की राशि बैंकों में जमा है। शेयर और म्यूचियल फंड अलग-अलग कंपनियों के मिलाकर भावना बोहरा के नाम से 40 लाख 51 हजार 813 तथा मनिष वोहरा के नाम 69 लाख 71 हजार 99 रुपए इस तरह दोनों के मिलाकर 1 करोड़ दस लाख 22 हजार 912 रुपए के शेयर और म्यूचियल फंड है।

राष्ट्रीय बचत योजनाओं में भावना बोहरा के नाम 46 लाख 8,683 तथा मनीष वोहरा के नाम 1 करोड़ 43 लाख 82 हजार 737 रुपए है। इस तरह दोनों का मिलाकर 1 करोड़ 89 लाख 91 हजार 420 रुपए है। दोनों के पास दो वाहन है जिनकी कीमत 39 लाख 50 हजार रुपए है और दोनों के पास ज्वेलरी की कीमत 25 लाख रुपए है। कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि और व्यवसायिक भूमि मिलाकर अचल संपत्ति 21 करोड़ 12 लाख 13 हजार 662 रुपए तथा उनके पति के नाम से 6 करोड़ 29 लाख 994 रुपए।

प्रथम चरण के मतदान के चुनाव में अब तक प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र के मुताबिक चल व अचल संपत्ति के मामले में भावना बोहरा सबसे उपर है। गौरतलब है कि दैनिक नवप्रदेश द्वारा प्रकाशित 21 अक्टूबर के समाचार पत्र में प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित समाचार में टंकण त्रुटि के चलते राशि सैकड़ों करोड़ रुपए में छपी है जबकि वास्तव में उनकी अचल संपत्ति 21 करोड़ है जबकि चल संपत्ति अलग है।

भावना की चल और अचल संपत्ति 23 करोड़ 61 लाख 6,628 रुपए है। जबकि उनके पति की चल अचल संपत्ति 9 करोड़ 24 लाख 51 हजार 783 है। इन चल अचल संपत्तियों में शेयर, म्यूचियल फंड, राष्ट्रीय बचत योजना, वाहन, ज्वेलरी, कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि और कर्मसियल प्रापर्टी भी शामिल है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशियों की चौथी सूची में भावना का अकेला नाम घोषित हुआ था। बीजेपी प्रत्याशी बनने के बाद जब भावना बोहरा ने नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में कृषि और व्यापार, अन्य वित्तीय प्रबंधनों से अर्जित आय की जानकारी आयोग को दी।

जिसमें एलआईसी पॉलिसी, शेयर, जमीन, दुकान, मकान और कई कंपनियों, प्लांट समेत तकऱीबन 19 से ज्यादा बैंक खातों में अकाउंट में जमा राशि है। इन बैंकों में यस बैंक, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, आरबीएल समेत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ोदा, कोटक बैंक, ग्रामीण बैंक तथा कई वित्तीय संस्थाएं शामिल है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *