Raigarh Station: रायगढ़ स्टेशन पर 8 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

Raigarh Station: रायगढ़ छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक हब
रायगढ़ । रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग और यात्रियों (Raigarh station) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुणे हमसफर और वास्को डिगामा समेत 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र
सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रायगढ़ छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक हब है, जहां से रोजगार, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं।
इतिहास का दिया हवाला
सांसद ने रायगढ़ के रेल (Raigarh station) विकास में स्थानीय लोगों के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ के पूर्वजों ने रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी जमीन तक दान दी थी, इसलिए यहाँ की जनता की यह मांग पूरी तरह से प्राथमिकता के योग्य है।
बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत
प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी से रायगढ़ के आर्थिक, औद्योगिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
सांसद जगदंबिका पाल से भी की सौजन्य भेंट
इस दौरे के दौरान सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद जगदंबिका पाल से भी सौजन्य भेंट की, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद सिंह ने दोहराया कि रायगढ़ की सुविधा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को वे निरंतर संसद और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाते रहेंगे।



