BREAKING : राहुल गांधी को पुन: कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने प्रस्ताव पारित

BREAKING : राहुल गांधी को पुन: कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने प्रस्ताव पारित

Proposal For Rahul Gandhi as Congress President, chhattisgarh congress, navpradesh, 

proposal for rahul gandhi as congress president

Proposal For Rahul Gandhi as Congress President : सीएम बघेल ने रखा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया समर्थन

रायपुर/नवप्रदेश। Proposal For Rahul Gandhi as Congress President : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव (Proposal For Rahul Gandhi as Congress President) पारित किया गया कि राहुल गांधी जी को पुन: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। यह प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा एवं समर्थन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी के साथ समस्त कांग्रेसजन दृढ़तापूर्वक खड़े हैं और विश्वास है कि उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस संगठन निरंतर ढृढ़ता व मजबूती प्राप्त करेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जगा है, उनके ही मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस पार्टी की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। प्रस्ताव का समर्थनछत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया।

बैठक में राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी भी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे के अलावा अन्य मंत्रिगण तथा राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी, सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा अन्य पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।


JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *