Priyanka Hits Back At BJP In Balod : बोलीं- मोदी 400 पार करते ही बदल देंगे संविधान, छीन लेंगे अधिकार

Priyanka Hits Back At BJP In Balod : बोलीं- मोदी 400 पार करते ही बदल देंगे संविधान, छीन लेंगे अधिकार

Priyanka Hits Back At BJP In Balod :

Priyanka Hits Back At BJP In Balod :

प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया कांकेर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी बीरेश ठाकुर का प्रचार

बालोद/नवप्रदेश। Priyanka Hits Back At BJP In Balod : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां हथौद मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोलीं- बोलीं- मोदी 400 पार करते ही बदल देंगे संविधान; अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है मोदी जी की बीजेपी। प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है, भीषण गर्मी भी है, फिर भी इतनी संख्या में आप मुझे सुनने के लिए आए हैं, इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं।

प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम एक गरीब परिवार को 1 लाख रुपए सालाना और 25 लाख रुपए तक का इलाज देने का वादा करते हैं। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र अपना हिस्सा बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई-बहन यहां बैठे हुए हैं। हमने सरकार में रहते जल, जंगल, जमीन की रक्षा की। बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि केवल बड़े-बड़े गिने-चुने उद्योगपति मित्रों के लिए केंद्र सरकार चल रही है। उन्होंने उद्योगपतियों के लिए 16 लाख करोड़ का ऋण माफ किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी 400 पार की बात कहते हुए संविधान बदलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा अगर इन्हें बहुमत मिला, तो ये संविधान बदल देंगे, अधिकारों को छीन लेंगे, क्या ऐसी सरकार चाहिए, जो आपका संविधान ही बदल दे। उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि दुनिया भर में सबसे बड़े नेता मोदी जी हैं, तो रोक लें युद्ध को। मोदी जी बड़े नेता हैं, तो 10 साल में बेरोजगारी क्यों नहीं खत्म कर पाए? मोदी अगर बड़े नेता हैं, तो नीयत में कोई समस्या है या फिर वे समस्या सुलझाना ही नहीं चाहते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने ये प्रदेश अपनी मेहनत के दम पर बनाया है। यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं, इसके बावजूद यहां बेरोजगारी चरम पर है। आज हम अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। पैसे कमाते हैं, लेकिन बचता नहीं है। सबकुछ महंगा हो गया है। घर में कभी कोई जरूरत का वक्त आता है, तब हमें बेबस होना पड़ता है। किसानों की हालत आज ऐसी है कि यहां पर कृषि में भी लाभ नहीं दिखता।

सचिन पायलट बोले इस बार जीतेंगे बीरेश

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बहुत कम अंतर से पिछली बार बीरेश ठाकुर हार गए थे, लेकिन इस बार प्रियंका और राहुल गांधी का दौरा रंग लाएगा। कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देंगे। किसानों के लिए कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा इस बार मौका दीजिए हम जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

बैज बोले मोदी ने सबकुछ कर दिया बर्बाद

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है और सबसे बड़ी चुनौती संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। 10 साल में देश को मोदी सरकार ने बर्बाद किया। किसान और युवा बर्बाद हुए। माता-बहनें सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए कांकेर लोकसभा सीट से लेकर प्रदेश और देश बदलाव मांग रहा है। उन्होंने कहा 4 महीने में छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने 16 हजार करोड़ के कर्ज में डाल दिया है। यहां पर हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार जैसे अपराध बढ़े हैं।

भूपेश बघेल ने कहा- ये आंदोलन की धरती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये आंदोलन की धरती है। ये वो जगह है, जहां राहुल गांधी आए थे। आज उनकी छोटी बहन आई हुई है। उन्होंने कहा कि जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है, तबसे सारी योजनाएं बंद हो गईं।

प्रत्याशी बीरेश ठाकुर बोले, मैं बालोद का भांजा

प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कहा कि यहां पर मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि बालोद का मैं भांजा हूं, न्याय के लिए लड़ने आया हूं। हमने लोकसभा के लिए 5 न्याय की गारंटी दी है, उसे अब पूरा करने का समय है। आप मौका देंगे, तब हम दिल्ली में नेतृत्व करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *