Opposition MPs Attacked : सांसद फूलोदेवी नेताम को आई चोट...

Opposition MPs Attacked : सांसद फूलोदेवी नेताम को आई चोट…

Opposition MPs Attacked: MP Phoolodevi Netam got hurt...

Opposition MPs Attacked

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा का आरोप- सरकार अपने हिसाब से चला रही है सदन

रायपुर/नवप्रदेश। Opposition MPs Attacked : मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जो धक्का-मुक्की हुई उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है। विपक्ष का आरोप है कि बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई है। इस दौरान महिला सांसद फूलोदेवी नेताम को महिला मार्शलों ने धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट आई।

राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई (Opposition MPs Attacked) की गई है। उन्होंने राज्यसभा की तीन महिला सांसदों द्वारा मार्शल पर पिटाई का आरोप लगाया गया है। फूलो देवी नेताम, अमी याग्निक और छाया वर्मा शामिल है। उन्होंने कहा है कि उनकी पिटाई की गयी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकले विपक्ष के साझा मार्च में एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर लगाया और सदन में सांसदों के साथ बदसलूकी होने की बात कही।
राहुल गांधी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री आज देश को बेचने का काम कर रहा है, दो-तीन उद्योगपतियों देश की आत्मा बेची जा रही है। विपक्ष संसद के अंदर कोई भी बात नहीं कर सकता है।

ज्ञात हो कि, विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया है कि राज्यसभा में जब इंश्योरेंस बिल जबरन पास किया जा रहा था, तब सदन हंगामा हुआ । उसी दौरान कुछ मार्शल आए जिन्होंने सांसदों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान महिला सांसदों को भी निशाना बनाया गया। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू से मुलाकात कर इस पूरी घटना की जांच करने की अपील की।

चर्चा के बजाए मारपीट पर उतारू : फूलोदेवी नेताम

धक्का-मुक्की में घायल हुई कांग्रेस से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Opposition MPs Attacked) ने कहा, जितने सांसद नहीं थे, उतने मार्शल थे। एक भी महिल मार्शल में दम नहीं था कि महिला सांसदों को धक्का दे। हम छाया वर्मा जी के साथ थे। पुरुष सांसद लोग धक्का दिए। जिससे हम गिर पड़े जिससे, कमर में, हाथ में, पसली में चोट आई है। मैंने डॉक्टर को दिखाया। पेनकिलर खाई, अब जाकर कुछ आराम मिला है। सांसद फूलोदेवी ने मीडिया को बताया कि विपक्ष होने के नाते हम महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करना चाह रहे है, लेकिन वे चर्चा करने के बजाए मारपीट पर उतारू है।

अब तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ : छाया वर्मा

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा (Opposition MPs Attacked) ने कहा, पूरे सदन के अंदर जितने सांसद थे, उनसे तीन गुना मार्शल थे। हमारी महिला सांसद गिर गईं। अब तक के इतिहास में ऐसा सदन कभी नहीं चला। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कांग्रेस ही नहीं पूरा विपक्ष जिस तरह से अपनी बात नहीं रख पा रहा है। अपने हिसाब से सरकार सदन चला रही है। 5 मिनट में तीन बिल पास कराए जा रहे हैं। ये कहां का नियम हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *