
Nitin Nabin new team announced: टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी (Nitin Nabin new team announced) का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है। दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। 55 साल की औसत उम्र वाली नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं।
नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin new team announced) की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।
नाम पद राज्य
- बी.एल. संतोष रा. संगठन महामंत्री दिल्ली
- शिवप्रकाश रा. संयुक्त संगठन महामंत्री मुंबई
- सौदान सिंह रा. संयुक्त संगठन महामंत्री चंडीगढ़
- पीयूष गोयल रा. कोषाध्यक्ष महाराष्ट्र
- राजेश मंगल रा. संयुक्त कोषाध्यक्ष राजस्थान
भाजपा के 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान
- तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
- राम माधव दिल्ली
- बैजयंत पांडा ओडिशा
- डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश
- रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात
- डॉ. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
- मनप्रीत सिंह बादल पंजाब
- लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश
- प्रो. एम. नागराजा कर्नाटक
- प्रो. तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश
- मधुचंद्र कर प. बंगाल
भाजपा के आठ राष्ट्रीय महासचिव
- विनोद तावड़े महाराष्ट्र
- सुनील बंसल दिल्ली
- बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा
- स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश
- हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश
- सतीश पूनिया राजस्थान
- गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश
- संजय भाटिया हरियाणा
रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
रायपुर/नवप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की चिर प्रतिक्षित नई टीम का आज ऐलान हो गया है। टीम में छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया (Nitin Nabin new team announced) का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। रूपकुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट से चुनी गईं भारतीय जनता पार्टी की सांसद है। अघरिया समाज से आने वाली रूप कुमारी जमीनी राजनीति की मजबूत पहचान रखती हैं। इससे पहले वे बसना विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
राजनीतिक सफर की शुरुआत
ग्राम हर्राटार, पोस्ट सरायपाली, जिला महासमुंद निवासी रूपकुमारी चौधरी के राजनीति सफर की शुरुआत 2005 में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के साथ हुई। रूपकुमारी चौधरी ने 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को हराकर पहली बार विधायक बनीं।
आक्रामक राजनीतिक वक्ता की छवि
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में महस्के ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक (Nitin Nabin new team announced) मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा। फरवरी 2023 में उन्होंने नगरीय निकायों में निर्माण नियमितीकरण और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया था। इस दौर में उनकी भूमिका मुख्यत: भाजपा के राजनीतिक नैरेटिव को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से रखने वाले प्रवक्ता की रही।



