Nepal Plane Crash : भारतीय परिवार के बारे में नया खुलासा, तलाक लेने वाले थे... |

Nepal Plane Crash : भारतीय परिवार के बारे में नया खुलासा, तलाक लेने वाले थे…

Nepal Plane Crash: New disclosure about Indian family, were about to get divorced...

Nepal Plane Crash

मुंबई। Nepal Plane Crash : नेपाल विमान हादसे में लापता भारतीय परिवार की पहचान हो गई है। सभी महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम सोनवणे ने बताया किअशोक कुमार त्रिपाठी जो कि अपनी पत्नी वैभवी त्रिपाठी एवं बच्चे धनुष त्रिपाठी के साथ दर्शन करने के लिए सभी मुक्तिनाथ मंदिर जा रहे थे।

इस घटना में जो एक नया खुलासा हुआ (Nepal Plane Crash) वह है पति-पत्नी के बारे में है। दरअसल, दोनों पति-पत्नी काफी समय से अलग रह रहे थे और जल्द ही तलाक लेने वाले थे।  अदालत के आदेश के अनुसार पूरे परिवार को अपने बच्चों के साथ 10 दिन समय बिताने का मौका मिला था। सभी लोग बहुत खुश थे। अशोक के साथ उनका चचेरा भाई भी जाने वाला था। लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त में प्लान बदल लिया था।

मां का रोकर बुरा हाल

विमान हादसे की जानकारी मिलने पर वैभवी के पड़ोसी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घर पर वैभवी की सिर्फ बुजुर्ग मां ही हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वैभवी की मां का कुछ दिनों पहले ऑपरेशन हुआ था और वो घर में अकेली हैं।

दोनों पति-पत्नी कामकाजी थे

51 वर्षीय बांदेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निजी कंपनी में काम करती थीं, जबकि उनके पति ओडिशा में रहते थे और एक HR कंसल्टेंसी फर्म चलाते हैं। वे पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं। वे ठाणे के मजीवाड़ा में एथेना अपार्टमेंट में जाने से पहले बोरीवली में रुकी थीं।

लामचे नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ

स्थानीय लोगों (Nepal Plane Crash) द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी के कारण रोके जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *