National Hockey Tournament : श्वेता शिंदे का राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए चयन

National Hockey Tournament
रायपुर/नवप्रदेश। National Hockey Tournament : महिला शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल सिविल सर्विसेज हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष भोपाल में किया जा रहा है।
ऑल इंडिया के इस प्रतियोगिता में नगर पालिका निगम रायपुर की सहायक ग्रेड 3 श्रीमती श्वेता शिंदे का चयन हुआ है। जो कि लगातार दूसरी बार सिविल सर्विसेज नेशनल हॉकी टूर्नामेंट खेलने वाली खिलाड़ी है। श्वेता इस बार छत्तीसगढ़ टीम की गोल कीपर के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।
श्वेता शिंदे (National Hockey Tournament) की इस उपलब्धि पर महापौर ऐज़ाज़ ढेबर, कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, उपआयुक्त आर. के.डोंगरे, राजेश चौबे, उषा सिंदूर, संजय डोंगरे, राकेश दुबे, लल्लू खांडेकर, सावित्री, सुरेखा यादव, अजय राठौर, आकांक्षा साहू, वंदना जाधव और सावित्री पंडित ने बधाई दी है। हम नगर पालिक निगम रायपुर परिवार अपने कर्मचारी की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की और छत्तीसगढ़ की पूरी टीम के उच्च स्थान में पहुँचने की कामना करते है।