Murder in Hong Kong : अब हांगकांग में श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस…इस खूबसूरत मॉडल को पूर्व पति ने किए कई टुकड़े…फ्रिज में मिले कटे हुए पैर

Murder in Hong Kong : अब हांगकांग में श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस…इस खूबसूरत मॉडल को पूर्व पति ने किए कई टुकड़े…फ्रिज में मिले कटे हुए पैर

Murder in Hong Kong: Now a murder case like Shraddha Walker in Hong Kong… This beautiful model was cut into many pieces by her ex-husband… severed legs found in the fridge

Murder in Hong Kong

हांगकांग/नवप्रदेश। Murder in Hong Kong : हांगकांग में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां मशहूर मॉडल एबी चोई के पूर्व पति ने उनकी हत्या करने के बाद शरीर के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने घर के फ्रिज से एबी के कटे हुए पैर बरामद कर लिए हैं। बाकी बॉडी पार्ट्स को खोजा जा रहा है। मीट स्लाइसर, इलेक्टिक कटर और कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

28 साल की चोई 22 फरवरी से लापता थीं। पुलिस ने 24 फरवरी को उनके घर की तलाशी ली। इस दौरान फ्रिज से उनके कटे हुए पैर मिले। हत्या के आरोप में 25 फरवरी को एबी के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ करके बाकी बॉडी पार्ट्स की तलाश की जा रही है।

पति के माता-पिता भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि एबी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग के साथ ही उसके माता-पिता और छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलन चुंग ने कहा- हम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर की तलाशी लेने पहुंचे थे। यहां हमें एबी का आईडेंटिटी कार्ड, क्रेडिट कार्ड और उनका अन्य सामान मिला। हमने और तलाशी ली तो फ्रिज में उनके कटे हुए पैर मिले।

पुलिस को घर से मानव शरीर को काटने वाले कई टूल्स मिले।

पुलिस को घर से मानव शरीर को काटने वाले कई टूल्स मिले।

बर्तन में ह्यूमन टिशू मिले : पुलिस

पुलिस ने कहा कि ये मर्डर काफी प्लानिंग के साथ किया गया था। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलन चुंग ने कहा- घर में घुसते साथ ही हम समझ गए थे कि हम किसी क्राइम सीन पर हैं। हमें घर से ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिनसे समझ आता है कि ये प्लांड मर्डर था। घर की दीवारें कपड़ों से ढकी हुई थीं, ताकि दीवार पर खून के निशान न पड़ें।

उन्होंने कहा- इसके अलावा हमें फेस शिल्ड, रेनकोट, ग्लव्ज भी मिले हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर लगा खून आसानी से साफ हो जाता है। हमें कुछ बर्तनों में ह्यूमन टिशू भी मिले हैं। घर पर कोई फर्नीचर भी नहीं था। यहां मानव शरीर को काटने वाले कई टूल्स मौजूद थे। घर खरीदने में भी ऐसे लोगों ने मदद की थी जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

आरोपी पूर्व पति भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि समुद्री (Murder in Hong Kong) रास्ते से भागने की प्लानिंग कर रहा था। चुंग ने कहा- एबी चोई और पूर्व पति एलेक्स क्वांग के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था। मामले की जांच की जा रही है।

ये एबी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग की तस्वीर है।

ये एबी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग की तस्वीर है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *