MP Jyotsana Mahant बोलीं- चुनौतियों को छोड़ भाजपा का ध्यान कांग्रेस सरकार गिराने में |

MP Jyotsana Mahant बोलीं- चुनौतियों को छोड़ भाजपा का ध्यान कांग्रेस सरकार गिराने में

mp jyotsana mahant, rajsathan political crisis, bjp, criticise, navpradesh,

mp jyotsana mahant criticises bjp on rajasthan political crisis

रायपुर/नवप्रदेश। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत (mp jyotsana mahant) राजस्थान के राजनीतिक संकट (rajsathan political crisis) को लेकर भाजपा (bjp) को आड़े हाथों (criticise) लिया है।

सांसद महंत (mp jyotsana mahant) ने भाजपा (bjp) की आलोचना (criticise) करते हुए कहा कि एक ओर देश में कोरोना, बाढ़ संकट आदि चुनौतियां हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा धनतंत्र का इस्तेमाल कर कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी हुई है। पहले कर्नाटक फिर मध्य प्रदेश और अब राजस्थान की सरकार को धनतंत्र व केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर अस्थिर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

जबकि पूरे देश में कोरोना व बाढ़ का संकट है। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इन चुनौतियों को छोड़ भाजपा का पूरा ध्यान कांग्रेस की सरकार को गिराने में लगा हुआ है।

सांसद महंत ने राजस्थान के राजनीतिक संकट (rajasthan political crisis) को लेकर आगे कहा कि राजस्थान के राज्यपाल मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल की सलाह के बावजूद सत्र को बुलाने से मना कर रहे हैं, जबकि ये संविधान के अंतर्गत आता है।

संविधान की रक्षा करने के बजाए बीजीपे के राजनीतिक हितों के साधन का केंद्र आज राज्यपा महोदय बन चुके हैं। आज भाजपा अपने सत्ता स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। राज्यपाल महोदयजी से मेरा आग्रह है कि अपने संवैधानिक दायित्वों को समझें, निर्वहन करें और सत्र बुलाने की कृपा करें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *