Modi's Mann Ki Baat program : मांढर में साव ने सुना मन की बात, 500 से अधिक लोग हुए भाजपा में शामिल

Modi’s Mann Ki Baat program : मांढर में साव ने सुना मन की बात, 500 से अधिक लोग हुए भाजपा में शामिल

Modi's Mann Ki Baat program :

Modi's Mann Ki Baat program :

0 आई आई एम रोहतक के सर्वे रिपोर्ट अनुसार इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग सुनते हैं

0 मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर धरसींवा में 500 से अधिक लोगों ने किया BJP प्रवेश

रायपुर/नवप्रदेश। Modi’s Mann Ki Baat program : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने मांढर पहुँचे। मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू किया गया। मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनते हैं।

Modi’s Mann Ki Baat program : आई आई एम रोहतक के सर्वे रिपोर्ट अनुसार इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग नियमित रूप से सुनते आ रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम के बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है। मोदी मन की बात में केवल देश के विकास व उन्नति की बात करते हैं।

युवा, किसान, मज़दूर, महिलाओं के द्वारा जो इनोवेटिव कार्य किये जा रहे उसका जिक्र करते हैं। इसे देश के असंख्य लोगों को देश के लिए कुछ करने का प्रेरणा प्राप्त होता है।

धरसींवा विधानसभा के 500 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

अरुण साव ने कहा कि Modi’s Mann Ki Baat program : मन की बात कार्यक्रम बहुत अधिक लोकप्रिय है। धरसींवा विधानसभा जहाँ कांग्रेस की महिला विधायक हैं। उनके क्षेत्र के लोग मोदी जी के कार्यों से उनके लोकप्रियता से प्रभावित हो कर आज भाजपा प्रवेश करना चाहते हैं। कांग्रेस शासन वाले छत्तीसगढ़ के मांढर में मन की बात कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक लोगों ने BJP प्रवेश किया है। यह मोदी के लोकप्रियता का ही प्रमाण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने लोगों को गमछा पहना कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण टंकराम वर्मा, भाजपा नेता व कलाकार अनुज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अशोक सिन्हा, अनिल अग्रवाल व जिला प्रभारी अशोक पांडेय उपस्थित रहे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *