Mirzapur Shot Fired : आश्रम में चली गोली, 1 साधु की मौत, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mirzapur Shot Fired : आश्रम में चली गोली, 1 साधु की मौत, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mirzapur Shoot: Shot fired in the ashram, 1 monk killed, another injured, police engaged in investigation

Mirzapur Shoot

मिर्जापुर/नवप्रदेश। Mirzapur Shot Fired : मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह भक्त और आश्रम के लोग सुबह की दिनचर्या में लीन थे, तभी कई गोली चली। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में था। घायल को आश्रम के लोग आननफानन चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची (Mirzapur Shot Fired) तो उन्हें एक साधु मृत मिले। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने पहले एक साधु के आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद सीसी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि एक और साधु को गोली लगी है। जो चंदौली में भर्ती हैं। घटना के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में मौजूद थे। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली

यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के लाखों भक्त देश और विदेश में फैले हैं। उनका चुनार के सक्तेशगढ़ में परमहंस आश्रम है। गुरुवार सुबह जब आश्रम के अनुयायी और भक्त आसन लगाकर भक्ति में लीन थे। इसी दौरान आश्रम में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आश्रम में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस तरफ से गोलियां चलने की आवाज आई उस तरफ लोग दौड़ पड़े। देखा कि साधु जीवन बाबा उर्फ जीत और आशीष महराज को गोली लगी थी। 

सूचना पर चुनार व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय फील्ड यूनिट व  डाग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जीवन का शव मिला। जिनके सिर में गोली लगी थी।   

सीओ की पड़ताल में पता चला कि जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से दो तमंचा बरामद हुआ। दोपहर 12 बजे तक आशीष महाराज को गोली लगने की बात को आश्रम के लोगों ने छिपाए रखा। दो लोगों को गोली लगने की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा।

घायल साधु खतरे से बाहर

मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल ने बताया कि एक साधु की गोली लगने की सूचना पर आश्रम के सीसी फुटेज की पड़ताल की गई। फोरेंसिक जांच के बाद पाया गया कि एक और व्यक्ति को गोली लगी है। मिर्जापुर के अस्पताल और अन्य अस्पताल में पता किया गया, पर पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों से पता लगाया कि आशीष बाबा को गोली लगी है। वह चंदौली के अस्पताल में भर्ती हैं।

सीओ सिटी चंदौली (Mirzapur Shot Fired) द्वारा मौके पर जाकर पता किया गया। जिसके बाद आशीष बाबा को गोली लगने की पुष्टि हुई है। आशीष बाबा नामक साधु को चंदौली के आरडी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी कमर में फंसी गोली निकाल दी गई है। ऑपरेशन भी पूरा हो चुका है। वे खतरे से बाहर हैं। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *